- Advertisement -
रायगढ़ । जिला विधिक सेवा समिति प्राधिकरण रायगढ़ के आदेशानुसार एवं अध्यक्ष श्रीमती प्रिया रजक,तालुका विधिक सेवा समिति धरमजयगढ़ के परिपालन में आज दिनांक 02/10/2026 दिन शुक्रवार को गांधी चौक धरमजयगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
जिसमें नगर पंचायत धरमजयगढ़ के अधिकारी एवं सफाई कर्मचारी के उपस्थिति में श्रीमती सावित्री डनसेना (PLV) थाना कापू के द्वारा बताया गया कि शासन की महत्व कांक्षा योजना अभी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक, सेवा संकल्प अभियान योजना चल रही है,जिसके बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए गांधी जयंती पर विशेष बिंदुओं का वर्णन किया गया,तथा नालसा की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न हेल्प नंबर पर बताया गया,वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण,घरेलू हिंसा,महिला उत्पीड़न आदि के बारे में जानकारी दिया गया।






Recent Comments