खरसिया (पब्लिक फोरम)। नगर के अग्रसेन चौक में भगवान अग्रसेन जी की पूजा अर्चना आरती कर अग्रसेन जयंती का शुभारंभ नगर के अग्र बंधुओं की उपस्थिति में किया गया ।
अग्रसेन जयंती के अध्यक्ष सुनील गर्ग के नेतृत्व में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती पर शानदार कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। महिला समिति में प्रमुख कौशल्या अग्रवाल, अर्चना गर्ग, राखी अग्रवाल, रीना गर्ग, कोमल बंसल, रोली अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, कविता अग्रवाल द्वारा जयंती में होने वाली प्रतियोगिताओं की जोरदार तैयारी की गई है।
महिलाओं की आज हुई प्रतियोगिताएँ इस प्रकार है। म्यूजिकल चेयर रेस में प्रथम कांता अग्रवाल पति विनोद अग्रवाल और द्वितीय कृष कबुलपुरिया पिता रवि कबुलपुरिया रहे, वही बत्तीसी व भाषण प्रतियोगिता और बेस्ट सास बहू की जोड़ी की। प्रतियोगिता सम्पन्न हुई । समिति के अध्यक्ष सुनील गर्ग, सहअध्यक्ष नितिन गोयल, सचिव अनिल गर्ग, कोषाध्यक्ष सूर्यदीप सन्नी, जयंती को धूमधाम से मनाने भव्य तैयारी में लगे हुए है।
समिति के अध्यक्ष सुनील गर्ग ने समस्त अग्र बंधुओं से निवेदन किया है जयंती में होने वाले समस्त कार्यक्रमों में सपरिवार आकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाए और सामाजिक एकता का परिचय देंवे। 11 अक्टूबर को सुबह 6 बजे गंज बाजार से प्रभात फेरी निकली जावेगी। दोपहर 3 बजे बसंती राइसमिल से शोभायात्रा निकाली जायगी वही रात्रि 7:30 बजे कन्या भवन में अग्र भोज का आयोजन किया गया है।







Recent Comments