होमआसपास-प्रदेशश्याम प्रेमी जगदीश मित्तल के घर हुई भजनों की अमृतवर्षा

श्याम प्रेमी जगदीश मित्तल के घर हुई भजनों की अमृतवर्षा

- Advertisement -

खरसिया(पब्लिक फोरम) । नगर के श्याम प्रेमियों द्वारा हर माह अपने अपने घरों में श्याम कीर्तन का आयोजन करवाया जाता है। ये श्याम प्रेमी हर ग्यारस को बाबा श्याम का दर्शन करने खाटू जाते है। वही खाटू में भी ये सभी श्याम प्रेमियों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाता है, जिसमे बड़ी संख्या में भक्त भजनों का रसपान करने आते है।
श्री श्याम सरकार का अलौकिक श्रृंगार कर भव्य दरबार में बैठाया गया जो कि बहुत ही मनमोहक लग रहा था ।
इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए खरसिया के श्याम प्रेमी जगदीश मित्तल के निवास स्थान में श्याम भजन की अमृत वर्षा हुई। जिसमे प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा अपने भजनों के माध्यम से भक्तों को रिझाया।
गायक संतोष महंत शक्ति, शिवम वैष्णव रायपुर, विजय शर्मा रायगढ़, ऋतुराज अग्रवाल कोरबा द्वारा गाये भजनों ने भक्तों का बेड़ापार लगाया।
मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से खाटू श्याम के दरबार में आता है, बाबा उसकी खाली झोली भर देते हैं और हर संकट व विपदा को दूर करते हैं।

शीश का दान

महाभारत के युद्ध के समय भगवान श्रीकृष्ण ने एक ब्राह्मण का वेश धारण कर बर्बरीक से उनके दृढ़संकल्प की परीक्षा ली और उनसे उनके शीश का दान मांग लिया। बर्बरीक ने बिना किसी संकोच के अपना शीश काटकर श्री कृष्ण को अर्पित कर दिया। उनकी इस महान त्याग और भक्ति से प्रसन्न होकर श्री कृष्ण ने उन्हें वरदान दिया कि वे कलयुग में उनके खुद के नाम ‘श्याम’ से पूजे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments