होमआसपास-प्रदेशजिले में 15 सितम्बर को रहेगा स्थानीय अवकाशनवाखाई के अवसर पर कलेक्टर...

जिले में 15 सितम्बर को रहेगा स्थानीय अवकाशनवाखाई के अवसर पर कलेक्टर ने घोषित किया अवकाश


रायगढ़(पब्लिक फोरम)। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-2 के अनुक्रमांक 4 के नियम 8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वर्ष 2026 के लिए जिले में घोषित स्थानीय अवकाश में संशोधन किया है। पूर्व में जारी आदेश के तहत 9 नवम्बर 2026, सोमवार को दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर घोषित स्थानीय अवकाश को परिवर्तित करते हुए अब 15 सितम्बर 2026, मंगलवार को नवाखाई (नुआखाई) ऋषि पंचमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए लागू होगा। उक्त अवकाश कोषालय, उप कोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments