होमआसपास-प्रदेशराष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर PLV द्वारा विधिक जागरूकता शिविर

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर PLV द्वारा विधिक जागरूकता शिविर

लोगों को दी निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी

- Advertisement -

रायगढ़(पब्लिक फोरम)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दिशा निर्देशन पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ के आदेशानुसार दिनांक 09 नवंबर 2026 को तालुका घरघोड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर पैरालीगल वॉलंटियर्स (PLV) बालकृष्ण चौहान (थाना पूंजीपथरा), लवकुमार चौहान (थाना घरघोड़ा), टीकम सिदार (थाना तमनार) एवं सुभाष चौधरी ( थाना लैलूंगा) द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ग्रामीणों को बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 09 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक अभाव के कारण न्याय से वंचित न रहे।
इस अवसर पर PLV द्वारा महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के व्यक्तियों, दिव्यांगजनों, श्रमिकों एवं पात्र जरूरतमंद व्यक्तियों को मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, अधिवक्ता की सुविधा एवं कानूनी सलाह के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मारपीट, जमीन विवाद, मजदूरी भुगतान, बाल विवाह, बाल श्रम एवं साइबर अपराध जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया।ग्रामीणों को लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से आपसी विवादों का त्वरित एवं सुलभ समाधान प्राप्त करने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क हेल्पलाइन 15100 तथा साइबर ठगी की शिकायत हेतु 1930 नंबर की जानकारी भी प्रदान की गई।PLV द्वारा लोगों से अपील की गई कि वे अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी विधिक समस्या के समाधान के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायगढ़ अथवा तालुका विधिक सेवा समिति घरघोड़ा से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता का लाभ उठाएं।
शिविर का संदेश रहा — “जागरूक नागरिक, सशक्त समाज; न्याय सबका अधिकार।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments