
चांपा(पब्लिक फोरम)। । शिव भक्ति और आस्था से सराबोर “विशाल कांवर यात्रा” का आयोजन इस वर्ष चौथे वर्ष बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शिव सेवा समिति के तत्वावधान में यह यात्रा सोमवार 17 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजे लच्छीबंध तालाब से प्रारंभ होकर पीथमपुर धाम पर संपन्न हुई।

यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त केसरिया वस्त्र धारण कर कंधों पर कांवर लेकर “बोल बम” के जयकारों के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग में “करने वाला शिव – कराने वाला शिव” और “॥ श्री शिवाय नमस्तुभ्यम् ॥” के उद्घोष गूंजते रहे।

25 अगस्त को होगा भंडारा प्रसाद वितरण
यात्रा के समापन के बाद भक्तों के लिए भंडारा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। यह भंडारा 25 अगस्त 2026 मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शिव कृपा तक स्थान लच्छीबंध तालाब शिव मंदिर थाना चौक के पास वितरित किया जाएगा।

शिव सेवा समिति के राधेश्याम धकाते,,सुनील देवांगन, रवि देवांगन, कुमार देवांगन और महिला समिति के सदस्यों ने कहा कि यह यात्रा क्षेत्र में धार्मिक एकता और सेवा भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।





Recent Comments