बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। सेवा निवृत्त कर्मचारी अनिल सिंह ठाकुर (64 वर्ष) का पिछले बुधवार को अचानक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई है।
अनिल सिंह ठाकुर अपने पीछे पुत्र, पुत्री और भरे पूरे परिवार को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार बिलासपुर के तोरवा स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया, जहां परिवारजन और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदानों को याद किया। उनका निधन उनके परिवार और समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है।
अनिल सिंह ठाकुर का आकस्मिक निधन: परिवार और समुदाय में शोक!
RELATED ARTICLES
Recent Comments