
बलौदा, जांजगीर-चांपा(पब्लिक फोरम)
आज बलौदा ब्लॉक के गोविंद देवांगन भवन में बलौदा ब्लॉक के सभी कलाकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। यह बैठक छत्तीसगढ़ कलाकार विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक नवल दास मानिकपुरी के निर्देशन में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष जरवईहा और जिला सचिव राजेश बावरा के मार्गदर्शन में बलौदा ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संगठन में नई नियुक्तियां की गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों में –
ब्लॉक अध्यक्ष – श्रीमती ममता महंत
ब्लॉक कोषाध्यक्ष – पप्पू देवांगन
ब्लॉक सचिव – रामावतार को मनोनीत किया गया।
इस दौरान ब्लॉक के सभी कलाकार उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम संगठन के मीडिया प्रभारी / महामंत्री अमित अम्बष्ट के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। नई टीम ने जिले के कलाकारों के हित और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।






Recent Comments