होमआसपास-प्रदेशएकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटेमुड़पार में संविदा पदों हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 6 मई...

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छोटेमुड़पार में संविदा पदों हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू 6 मई को


पीजीटी, टीजीटी, कौशल एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती, अंग्रेजी माध्यम (सीबीएसई) में दक्षता अनिवार्य
खरसिया विकासखंड के चोढ़ा स्थित आश्रम में सुबह 9 बजे से साक्षात्कार, इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
रायगढ़(पब्लिक फोरम) । 29 अप्रैल 2026/ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छोटेमुड़पार, विकासखंड खरसिया द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पदों पर संविदा आधार पर भर्ती हेतु वॉक-इन-इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 6 मई 2026 को प्रातः 9 बजे से आदिवासी बालक आश्रम, चोढ़ा (राजस्थानी होटल के समीप), खरसिया, जिला रायगढ़ में संपन्न होगा।
विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार पीजीटी (जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास), टीजीटी विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक शिक्षा,केवल महिला, कला सहित कौशल विषय में ऑटोमोटिव लैब प्रशिक्षक तथा गैर-शैक्षणिक पदों में छात्रावास अधीक्षक (पुरुष/महिला), नर्स एवं काउंसलर के पदों पर भर्ती की जाएगी। सभी पद पूर्णतः संविदा आधारित होंगे। उम्मीदवारों के लिए अंग्रेजी माध्यम (सीबीएसई) में दक्षता अनिवार्य रखी गई है, वहीं शैक्षणिक एवं अन्य योग्यता राष्ट्रीय एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सोसायटी के निर्धारित मानकों के अनुरूप होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट  https://emrschhotemudpar.in     के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा ईमेल  emrskharsia17@gmail.com    या दिए गए संपर्क नंबर 883920117383830836019694292767 पर भी जानकारी ली जा सकती है। विद्यालय प्राचार्य ने योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग लेने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments