शनिवार, जुलाई 27, 2024
होमUncategorisedगत 5 वर्षों में पूर्व विधायकों की पेंशन में हुई 200 प्रतिशत...

गत 5 वर्षों में पूर्व विधायकों की पेंशन में हुई 200 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि: रामभरोसे जनता

जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को बतौर पूर्व विधायक हर माह दी जा रही 2.22 लाख रूपये पेंशन

हरियाणा (पब्लिक फोरम)। विगत 8 अक्टूबर को रोहतक के आरटीआई कार्यकर्ता पीपी कपूर ने पूर्व विधायकों की पेंशन की राशि जानने के लिए हरियाणा विधानसभा में आरटीआई लगाई थी, इस संबंध में विधानसभा सचिवालय के राज्य जन सूचना अधिकारी एवं सीनियर लॉ ऑफिसर शोभित शर्मा ने 30 अक्टूबर को पत्र द्वारा सूचनाएं भेजी, जिसमें यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि हरियाणा के कुल 262 पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन पर प्रति वर्ष 22.93 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं।

श्री कपूर बताते हैं कि पिछले 5 वर्षों में पूर्व विधायकों की मासिक पेंशन में 200 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि की गई है। जहां पांच वर्ष पहले इनकी न्यूनतम मासिक पेंशन 20, 250/- रूपये प्रति माह थी। वहीं अब यह न्यूनतम मासिक पेंशन 51,750/- रूपये हो चुकी है। कुल 161 पूर्व विधायकों को 51,750 रूपये मासिक पेंशन दी जा रही है। जबकि 39 पूर्व विधायकों को 90,543/- रूपये प्रति माह पेंशन मिल रही है।

वहीं जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को हर माह 2.22 लाख रूपये पेंशन बतौर पूर्व विधायक दी जा रही है। जेल बंद अजय चौटाला को 51,750/- रूपये पेंशन मिल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की विधवा जसमा देवी को डबल पैंशन मिल रही है। खुद पूर्व विधायक होने के नाते जसमा देवी को 51,750 रूपये प्रतिमाह तथा पूर्व मुख्यमंत्री की विधवा होने के नाते 99,619 रूपये प्रतिमाह पारिवारिक पेंशन मिल रही है। विश्व के सबसे अधिक धनी उद्योगपतियों की सूची में शामिल व जिन्दल ग्रुप की चेयरमैन सावित्री जिंदल को प्रतिमाह 90,563/- रूपये पेंशन मिल रही है। जबकि वह 642 अरब रूपए (8.8 अरब डॉलर) सम्पति की मालिक भी हैं।

इसके अलावा सर्वाधिक मासिक पेंशन 2.38 लाख रूपए रेवाड़ी के पूर्व विधायक कैप्टन अजय सिंह यादव ले रहे हैं। पेंशन धारकों में पूर्व विधायक चन्द्रावती 2,22525/-, प्रो सम्पत सिंह 2,14, 763/-, ऐलनाबाद के पूर्व विधायक भागीराम 1,91,475/-, शमशेर सिंह सुरजेवाला 1,75,950/-, अशोक अरोड़ा 1,60,425/-, हरमोहिन्द्र सिंह चट्ठा 1,60,425/-, चन्द्रमोहन बिश्नोई 1,52,663/-, धर्मवीर गाबा 1,52, 663/-, खुर्शीद अहमद 1,52,663/-, फूलचंद मुलाना 1,68,188/-, 1,68, 188/-, 1,68,188/-, 2,07,000/-, 1,29,375/-, 51,750/-, मांगराम गुप्ता शकुंतला भगवाडिया बलबीरपाल शाह सतबीर कादियान स्वामी अग्रिवेश शारदा रानी 1,37,138/-, देवीदास सोनीपत 1,21,613/-, दिल्लू राम कैथल 1,13,850/-, कमला वर्मा 1,13,850/-, कंवल सिंह हिसार 1,21,613/-, निर्मल सिंह अंबाला 1,52,663/-, मोहम्मद इलयास 1,37, 138/- रूपये प्रति माह शामिल हैं। कुल 262 पूर्व विधायकों को पेंशन दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments