खरसिया(पब्लिक फोरम)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी खरसिया में छठ महापर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। छठ पूजा उत्सव समिति खरसिया के तत्वावधान में इस वर्ष का आयोजन खरसिया के प्राचीन एवं ऐतिहासिक भगत (मछली) तालाब, संजय नगर, साई मंदिर के पास किया जाएगा।
समिति ने सभी माता-बहनों एवं भक्तजनों को सादर आमंत्रित किया है।
कार्यक्रम विवरण इस प्रकार है:
15 नवंबर 2026 (रविवार) – सूर्य को प्रथम अर्घ्य (अस्ताचल सूर्य को) – शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
16 नवंबर 2026 (सोमवार) – सूर्य को द्वितीय अर्घ्य (उगते सूर्य को) – सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक
16 नवंबर 2026 – प्रसाद वितरण – सुबह 7:30 बजे से प्रारंभ
समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया गया है कि इस पवित्र पर्व में सम्मिलित होकर छठ मैया का आशीर्वाद प्राप्त करें एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
भगत तालाब पर आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। छठ मैया और सूर्यदेव की पूजा-अर्चना के लिए तालाब परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।









Recent Comments