होमआसपास-प्रदेशसशक्त युवा शसक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विधिक साक्षरता...

सशक्त युवा शसक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विधिक साक्षरता शिविर

रायगढ़-सिसरिंगा(पब्लिक फोरम)।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ (छ.ग.) के आदेशानुसार एवं माननीय अध्यक्ष महोदया श्रीमती प्रिया रजक जी तालुका विधिक सेवा समिति धरमजयगढ़ के परिपालन में दिनांक 12-08-2026 दिन बुधवार को ग्राम पंचायत सिसरिंगा थाना धरमजयगढ़ में नालसा जागृति योजना-2025 के तहत सशक्त युवा शसक्त भारत के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत सिसरिंगा के सरपंच, सचिव, गांव के कोटवार सहित अधिक जनसंख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। जिसमें पैरालीगल वालिंटियर श्री सदानंद सिंह थाना धरमजयगढ़ के द्वारा ग्राम के माननीय नागरिकों को नालसा के विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। जिसमें मुख्य रूप से नालसा जाग्रति योजना के तहत सशक्त युवा शसक्त भारत योजनाओं के बारे में बताया गया कि नालसा जागृति योजना जमीनी स्तर पर सूचना और पारदर्शिता पहले के लिए न्याय जागरूकता फैलाना है।
जागृति योजना के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं:-

  1. जमीनी स्तर की आबादी तक पहुँचने के लिए समर्पित तंत्र बनाना
  2. स्थानीय स्वशासन संस्थाओं का उपयोग करके कानूनी जागरूकता फैलाना।
  3. कानूनी जागरूकता बढ़ाकर और न्याय तक पहुँच सुनिश्चित करके समाज और न्याय व्यवस्था के बीच की खाई को खत्म करना।
  4. कमजोर और वंचित वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता/जानकारी उपलब्ध कराना।
  5. “सशक्त युवा सशक्त भारत” से कैसे जुड़ी है।
    हालांकि “सशक्त युवा सशक्त भारत” नाम से नालसा की अलग से कोई स्कीम नहीं है, लेकिन जागृति योजना 2025 के तहत युवाओं को केंद्र में रखकर ये काम हो रहे है।
  • नशे से प्रभावित युवाओं को परामर्श, उपचार, पुनर्वास और मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मुफ्त कानूनी सहायता/जानकारी प्रदान करना
  • अधिकार मित्रों द्वारा ग्रामीणों को नालसा योजना के उद्देश्य एवं विशेषताओं के बारे में जानकारी प्रदान करना।
    नेशनल लोक अदालत से जोड़ना: लोगों को 12 सितम्बर 2026 की नेशनल लोक अदालत में भाग लेने की अपील किया गया।
    साथ ही नालसा लीगल हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दिया गया।
    संदेश: “हम सबका एक ही नारा–नशा मुक्त हो देश हमारा”, “युवा होंगे नशा मुक्त, तभी भारत बनेगा विकसित।

सार:
“सशक्त युवा सशक्त भारत” को जागृति योजना के जरिए कॉलेज, गांव और डोर-टू-डोर अभियान से लागू किया जा रहा है। फोकस = कानूनी साक्षरता + नशा मुक्ति + मुफ्त कानूनी मदद। लक्ष्य है कि जब युवा कानूनी रूप से जागरूक और सशक्त होंगे तभी विकसित भारत बनेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments