
एक ही तालाब की बार बार सफाई के नाम पर भुगतान किए जाने का आरोप
खरसिया(पब्लिक फोरम)। नगर में सड़क सफाई बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की बदतर स्थिति को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी खरसिया ने सोमवार को शहीद स्मारक से पैदल मार्च करते हुए नगर पालिका मुख्य अधिकारी नीतू अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सोपा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं जिसमें पार्षद राम शर्मा पार्षद,लाला राठौर पार्षद, सुनील विश्वकर्मा पार्षद,गोवर्धन सिंह ठाकुर,मुन्ना गबेल पूर्व पार्षद, पूर्व पार्षद हरिशंकर दर्शन, परीक्षित राठौर अधिवक्ता, हरीश शर्मा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेश सहिस,कमलेश महंत, अरुण अग्रवाल,निखिल,डालिस पांडे,रज्जु शर्मा अंकित फोटवानी,वरुण शर्मा सहित अनेको कार्यकर्ता ने पैदल मार्च की शुरुआत शहीद स्मारक स्थल के सामने से प्रारंभ कर नगर पालिका टाउन हॉल पहुंचे।
ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि नगर के विभिन्न हिस्सों में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट पेयजल एवं सफाई से जुड़ी समस्याएं बनी हुई है मुख्य सड़कों की स्थिति को लेकर कहा कि रेलवे स्टेशन से गांधी चौक तक सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त है और अग्रसेन भवन के आगे गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी हो रही है गांधी चौक से राठौर चौक होते हुए हेमू कालानी चौक तक सड़क की स्थिति बदतर हो चुकी है इसके अलावा पोस्ट ऑफिस से बस्ती चौक होते हुए सब्जी मार्केट जाने वाली सड़क तथा विभिन्न वार्डों की आंतरिक सड़क की स्थिति खराब है, इस और ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि हमालपारा वार्ड क्रमांक 4 और 5 की सड़कों को लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। चरमरा चुकी सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेसियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया की अनेकों वार्डों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं जिससे जहरीले मच्छर पनप रहे है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है, पुरानी बस्ती ठाकुरदिया हमालपारा गंज पीछे सहित अन्य स्थानों पर नियमित सफाई भी नहीं हो रही है।
बिजली ईवी पेयजल व्यवस्था
बिजली एवं पेयजल की समस्या को कांग्रेसियों ने वार्डों में खराब एवं अनुपलब्ध स्ट्रीट लाइट की समस्या भी उठाई ज्ञापन में कहा गया कि कई स्थान पर खम्भों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय अंधेरा रहता है ।वहीं जिन वार्डों में भागीरथी कनेक्शन नहीं है वहां बोर के माध्यम से नगर पालिका के बोर के माध्यम से पेयजल व्यवस्था की जाती रही है लेकिन पिछले करीब 6 महीना से खराब पड़े बोरो की मरम्मत का काम भी प्रभावित है जिसके चलते कई वार्डों में पेयजल व्यवस्था को लेकर परेशानी बनी हुई है कांग्रेस ने मांग की सभी खराब बोरो का सर्वे कराकर तत्काल मरम्मत कराई जाए और जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या गंभीर है वहां वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तालाब एवं कुओं के संरक्षण और विकास कार्य को लेकर भी गंभीर आरोप लगाते हुए ज्ञापन में कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए पार्टी ने आरोप लगाया कि तालाब और कुओं की स्थिति तथा तालाबों के आकार में कथित बदलाव को लेकर गंभीर अनियमितता हो रही है कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि एक ही तालाब की सफाई के नाम पर कथित तौर पर बार-बार भुगतान किए जाने की जांच होनी चाहिए इसके साथ ही विकास कार्य के गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस ने कहा कि कई निर्माण कार्य कथित रूप से गुणवत्ताहीन है पार्टी ने आरोप लगाए की थोड़ी देर की बारिश में ही नालियों में जल निकासी व्यवस्था की स्थिति खराब हो जाती है। स्पोर्ट्स कंपलेक्स और ऑडिटोरियम
को लेकर भी कांग्रेस ने गंभीर वित्तीय एवं निर्माण संबंधी आरोप लगाए हैं और इन कार्यों की पारदर्शी जांच की मांग की है।
कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर बुनियादी संविधान नहीं मिली तो उग्र आंदोलन किया जाएगा यदि नगरवासियों को सड़क,पानी सफाई और बिजली जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तथा तथाकथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह आम जनता के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
ज्ञापन में कहा गया कि नगर वासियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाना चाहिए कांग्रेस ने चेतावनी दी की मांगों को ठोस कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में बुनियादी सुविधा और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी अब यह देखना होगा कि नगर पालिका परिषद इन आरोपों शिकायतों पर क्या कार्रवाई करती है और शहर की जर्जर सड़क सफाई स्टेट लाइट तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के समाधान के लिए जमीनी स्तर पर कितनी तेजी से कदम उठाए जाते हैं।







Recent Comments