होमआसपास-प्रदेशसुशासन तिहार में कार्तिकराम गबेल को प्रदान की गई ट्रायसाइकिल

सुशासन तिहार में कार्तिकराम गबेल को प्रदान की गई ट्रायसाइकिल

आवेदन पर त्वरित कार्यवाही से हितग्राही के चेहरे पर आई मुस्कान

खरसिया(पब्लिक फोरम)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित सुशासन तिहार जरूरतमंदों के लिए राहत का माध्यम बन रहा है। खरसिया विकासखंड के ग्राम सरवानी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दिव्यांग हितग्राही कार्तिकराम गबेल को समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्रायसाइकिल प्रदान की गई। कार्तिकराम को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। शिविर में आवेदन प्रस्तुत करने पर समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें मौके पर ही ट्रायसाइकिल उपलब्ध कराई गई।

ट्रायसाइकिल मिलने से कार्तिकराम ने खुशी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ शासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गबेल नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी राठिया, उपाध्यक्ष डॉ हितेश गबेल,पिन्टू कमल जायसवाल, सरपंच ललीत उरांव, सचिव चनेश डनसेना, एसडीएम प्रवीण तिवारी, तहसीलदार संदीप राजपूत खरसिया, जनपद पंचायत सीईओ पवन पटेल, प्रभारी उपसंचालक समाज कल्याण सुशील सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments