होमआसपास-प्रदेशप्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर हितग्राही के विरुद्ध होगी कुर्की की...

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लापरवाही पर हितग्राही के विरुद्ध होगी कुर्की की कार्यवाही

खरसिया।(पब्लिक फोरम)। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज तहसीलदार खरसिया संदीप सिंह राजपूत एवम सीएमओ नीतू अग्रवाल द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के घर-घर पहुंचकर निरीक्षण किया गया एवं उन्हें समझाइश दी गई।

जानकारी के अनुसार योजना के अंतर्गत 43 ऐसे हितग्राही चिन्हित किए गए हैं, जिनका आवास 5 से 6 वर्ष पूर्व स्वीकृत हो चुका था, लेकिन आज पर्यंत तक मकान निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है। पूर्व में नगर पालिका प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद 8 हितग्राहियों ने अपने मकानों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है।

आज अधिकारियों ने शेष हितग्राहियों के घर पहुंचकर उन्हें शासन की महत्वाकांक्षी योजना के महत्व से अवगत कराया तथा जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने की समझाइश दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है, इसलिए हितग्राही समय पर निर्माण कार्य पूर्ण कर योजना का लाभ लें।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती नीतू अग्रवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद खरसिया द्वारा लगातार मॉनिटरिंग एवं जनसंपर्क के माध्यम से हितग्राहियों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।

तहसीलदार संदीप सिंह राजपूत ने भी हितग्राहियों से अपील की कि वे शासन की इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ लेते हुए शीघ्र आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करें अथवा यदि उन्हें मकान नहीं बनाना है तो भुगतान कि गई राशि शासन के खाते में जमा करें अन्यथा कुर्की की कार्यवाही कर राशि की वसूली की जाएगी।

इस क्रम में पुरानी बस्ती स्थित हितग्राहियों घर निरीक्षण किया गया एवम समझाइश दी गईं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments