होमआसपास-प्रदेशखरसिया: जोबी में धूमधाम से मनाया गया 'विश्व आदिवासी दिवस', बाइक रैली...

खरसिया: जोबी में धूमधाम से मनाया गया ‘विश्व आदिवासी दिवस’, बाइक रैली और लोक नृत्य ने बांधा समां

खरसिया(पब्लिक फोरम)। ग्राम पंचायत जोबी में रविवार को ‘विश्व आदिवासी दिवस’ का पर्व पूरे उत्साह और सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम की शुरुआत युवाओं द्वारा निकाली गई विशाल बाइक रैली से हुई। रैली ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और सांस्कृतिक गर्व का माहौल बना दिया।

इसके बाद शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने आकर्षक आदिवासी लोक नृत्य प्रस्तुत किए। ढोल-मांदल की थाप पर हुए नृत्यों ने दर्शकों का खूब मन मोहा।

मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
समारोह के दौरान क्षेत्र और समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा और सामाजिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना था।

गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खरसिया जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रामकुमारी दिलीप राठिया शामिल हुईं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्रीमती मीना राठिया, श्रीमती मालती घनश्याम राठिया, श्रीमती अर्चना सिदार और बजरंग लाल सिदार मौजूद रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच, जनप्रतिनिधि और आदिवासी समाज के वरिष्ठ जन के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से आदिवासी संस्कृति, परंपरा और एकता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने आदिवासी समाज के गौरव और योगदान को याद किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments