होमआसपास-प्रदेशभारतीय जनता किसान मोर्चा द्वारा"डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म" विषयक महत्वपूर्ण बैठक सफलता पूर्वक...

भारतीय जनता किसान मोर्चा द्वारा”डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म” विषयक महत्वपूर्ण बैठक सफलता पूर्वक संपन्न


रायगढ़(पब्लिक फोरम) । भारतीय जनता किसान मोर्चा, रायगढ़ द्वारा “डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म” विषयक महत्वपूर्ण बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को डिजिटल रूप से अधिक सशक्त बनाना, सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देना तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ किसान की अस्मिता एवं सम्मान के प्रतीक हल भेंट कर रायगढ़ जिला प्रभारी संपूर्णानंद मिश्रा के आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के साथ किया गया।
बैठक में रायगढ़ जिला प्रभारी संपूर्णानंद मिश्रा, जिला सह प्रभारी परिमल चंद्रा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीतीश चौथा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की मजबूती, डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, सोशल मीडिया की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ललित यादव ने की। इस अवसर पर जिला महामंत्री दीपक गुप्ता , राजीव बेहरा, जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, सोशल मीडिया टीम एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के डिजिटल प्रशिक्षण, जनसंपर्क को अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल एवं उद्देश्यपूर्ण बनाया।
इस अवसर पर मोतीलाल, सफेद गुप्ता, शुभाष गुप्ता, जयप्रकाश डनसेना, महेश भोई,श्याम सुंदर पटेल ,सोसल मीडिया प्रभारी दीपक दिनकर सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री भी उपस्थित रहे।
भारतीय जनता किसान मोर्चा, रायगढ़ सफल आयोजन में सहभागिता एवं सहयोग प्रदान करने वाले सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments