होमआसपास-प्रदेशरोजगार मेला में भाग लेने आईटीआई बोईरदादर में पंजीयन: सह मार्गदर्शन शिविर...

रोजगार मेला में भाग लेने आईटीआई बोईरदादर में पंजीयन: सह मार्गदर्शन शिविर 5 एवं 6 अक्टूबर को

रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। राज्य स्तरीय रोजगार मेला में अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा उन्हें ऑनलाइन पंजीयन, रिक्तियों के अवलोकन एवं आवेदन की प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), बोईरदादर, रायगढ़ में 05 एवं 06 अक्टूबर को प्रातः 9.30 से सायंकाल 5.30 बजे तक विशेष पंजीयन सह मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया जाएगा।

- Advertisement -

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ के प्राचार्य ने बताया कि राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में किया जाना है। रोजगार मेले में विभिन्न नियोजकों द्वारा उपलब्ध कराए गए रोजगार के अवसरों का लाभ लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से पंजीयन एवं पदों के लिए आवेदन करना आवश्यक होगा। राज्य स्तरीय रोजगार मेले के लिए निर्धारित वेबसाइट erojgar.cg.gov.in के माध्यम से उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। राज्य स्तर पर सहायता के लिए हेल्पलाईन नंबर 1800-233-2203 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments