खरसिया (पब्लिक फोरम)। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती रजनी सिदार अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम का आयोजन तिऊर में किया गया। इस दौरान बच्चों, माताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद कर पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास के विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया गया और सबसे पहले अन्नप्राशन और गोदभराई , स्वस्थ लइका स्वस्थ महतारी एवं हर घर मुनगा के अंतर्गत मुनगा का वृक्षारोपण, किया गया उसके बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी बरगढ़ सेक्टर सुपरवाइजर सरस्वती टंडन, सरपंच श्रीमती रजनी सिदार, उपसरपंच श्रीमती खिलावन साहू वरिष्ठ मसत गबेल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टिकेश्वरी चुणामणी गबेल सहित गरिमामयी उपस्थिति रही।
सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के साथ समाज के हर वर्ग तक जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संकल्प।







Recent Comments