होमआसपास-प्रदेशरायपुर में 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला: 8,720 पदों...

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला: 8,720 पदों पर होगी भर्ती

रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। राज्य शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में अब तक विभिन्न कंपनियों एवं प्लेसमेंट संस्थाओं के 36 नियोजकों के माध्यम से 8,720 रिक्त पद उपलब्ध कराए गए हैं। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन शुरू हो गया है।
रोजगार मेला सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बुढ़ापारा, रायपुर में आयोजित होगा।

- Advertisement -

मेले में शामिल होने के इच्छुक रायगढ़ जिले के युवा ई-रोजगार पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी देखकर अपनी योग्यता के अनुरूप पद के लिए पंजीयन कर सकते हैं। अब तक प्राप्त रिक्तियों में विभिन्न कंपनियों और प्लेसमेंट संस्थाओं द्वारा अलग-अलग पदों के लिए भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी पोर्टल पर संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य आवश्यक जानकारी देखकर रोजगार मेले में भाग लेने की तैयारी कर सकते हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ ने जिले के युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले का लाभ उठाएं और उपलब्ध अवसरों के अनुसार समय पर अपना पंजीयन कराएं। रोजगार मेले एवं रिक्त पदों से संबंधित विस्तृत जानकारी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायगढ़ से प्राप्त की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments