प्रदेश के पत्रकारों को निडरता से जनसेवा कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना हैं,अति आवश्यक-व्यास पाठक

रायगढ़/ खरसिया(पब्लिक फोरम)। दिनांक 4/8/2026 दिन मंगलवार गायत्री मंदिर हाल में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन के प्रदेशाध्यक्ष व्यास पाठक थे, उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार हित में कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाना है और सभी पत्रकार भाइयों को सरकार के द्वारा पत्रकार हित में जो कार्य किया जा रहे हैं उसे अवगत कराना है और उन योजनाओं का लाभ भी दिलवाना है साथ ही पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून का लागू होना अति आवश्यक भी बताया।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता खरसिया के प्रतिष्ठित समाजसेवी ओमप्रकाश गोयल ने की वही विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सचदेव,प्रदेश महासचिव रमेश अग्रवाल – प्रदेश सचिव अरुणधर पंडा,रायगढ जिलाध्यक्ष महादेव परिहारी रहे,

खरसिया नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी ओमप्रकाश गोयल,ने पत्रकारों की समाज मे भूमिका एवं जवाबदेही का निर्वहन करने के लिए पत्रकार बिरादरी का आभार ब्यक्त किया,इस शपथ ग्रहण समारोह में खरसिया तहसील के संरक्षक गण अमर मंत्री, राजेश शर्मा, संटी सोनी,नैना वैष्णव सहित अध्यक्ष राकेश अग्रवाल गायत्री, उपाध्यक्ष नटवर मित्तल, उपाध्यक्ष धीरज राठौर,सचिव संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष विष्णुचन्द्र शर्मा, सहसचिव अमित साहू,सहकोषाध्यक्ष भूषण डनसेना,डिग्री लाल सिदार, मंगलेश डनसेना,लक्ष्मी पटेल,रविशंकर पटेल, कृष्ण गोपाल डनसेना सहित सभी पदाधिकारियों ने अपने पद पर देश एवं समाज सहित संगठन हित मे हमेशा ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ ली, सभी पदाधिकारियों को प्रदेशाध्यक्ष ब्यास पाठक ने शपथ दिलाई!





Recent Comments