कोरबा (पब्लिक फोरम)। जिले के डिजिटल पत्रकारों के संगठन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में डिजिटल पत्रकारों ने भाग लिया और संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय तथा प्रभावी बनाने पर व्यापक चर्चा की। सदस्यों ने पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से मनोज मिश्रा को एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा पवन सिन्हा, अनिल राठौर और विवेक साहू को उपाध्यक्ष, चंद्र कुमार श्रीवास को सचिव तथा जगदीश पटेल को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए अजय राय को कार्यक्रम आयोजन प्रमुख, लालबाबू चौधरी को कोषाध्यक्ष, बालकृष्ण राय को उप-कोषाध्यक्ष, जितेन्द्र डडसेना को मीडिया प्रभारी तथा आलोक यादव को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल पत्रकारिता सूचना के सबसे प्रभावशाली माध्यमों में शामिल हो चुकी है। ऐसे दौर में पत्रकारों की सुरक्षा, पेशेवर दक्षता, आपसी समन्वय और नैतिक पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत संगठन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए नई कार्यकारिणी से सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “डिजिटल मीडिया एसोसिएशन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि जिले के डिजिटल पत्रकारों की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। हमारा प्रयास रहेगा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा हो, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाए तथा प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के माध्यम से पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित किया जाए।”
संरक्षक जगदीश पटेल ने अपने संबोधन में कहा, “डिजिटल मीडिया लोकतंत्र का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। संगठन की वास्तविक ताकत उसकी एकजुटता में है। यदि सभी सदस्य मिलकर काम करेंगे तो न केवल पत्रकारों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल होगी, बल्कि समाज और जनहित के मुद्दों को भी अधिक प्रभावी ढंग से सामने लाया जा सकेगा।”
नई कार्यकारिणी (2026–2028)
– संरक्षक: जगदीश पटेल
– अध्यक्ष: मनोज मिश्रा
– उपाध्यक्ष: पवन सिन्हा, अनिल राठौर, विवेक साहू
– सचिव: चंद्र कुमार श्रीवास
– कार्यक्रम आयोजन प्रमुख: अजय राय
– कोषाध्यक्ष: लालबाबू चौधरी
– उप-कोषाध्यक्ष: बालकृष्ण राय
– मीडिया प्रभारी: जितेन्द्र डडसेना
– सोशल मीडिया प्रभारी: आलोक यादव
बैठक में बालकृष्ण राय सागर, पवन सिन्हा, विवेक साहू, जितेन्द्र डडसेना, अजय तिवारी, शैलेंद्र राठौर, भूपेंद्र साहू, विनोद गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, आलोक यादव, अनिल राठौर, महेन्द्र महतो, सरोज रात्रे, पायल, विमल मित्तल, वेद प्रकाश मित्तल, सुनील देवांगन, शिवशंकर जायसवाल, संजीव वैष्णव, नरेंद्र कश्यप, आशीष विलेपारिया, देवेंद्र श्रीवास, रविन्द्र कुमार, गणेश साहू, सफदर अली, सुनील दास, साहिल दास, हिमांशु, विकास सोनी, गुरदीप सिंह, कन्हैया लाल, हेमलाल झरिया, मोहन वैष्णव, संदीप कुमार ठाकुर, योगेंद्र राठौर, बी. गिरजा रानी, पुष्पेंद्र वैष्णव, पुष्पेंद्र देवांगन, धनंजय जांगड़े, चित्रलेखा श्रीवास, विक्रम सिंह, महेंद्र चौबे, अजहर खान, विकास तिवारी, बी.एन. यादव, संतोष गुप्ता, विजय मेश्राम, गौतम खरे, अशोक श्रीवास, अमन सोनी, वर्षा चौहान, राघवेंद्र सिंह परिहार, प्रदीप गुप्ता, पंकज घर दीवान, भारत कुमार पांडे, अमित पटेल, धीरज कुमार, गोविन्द साहू, अयान खान, रामगोपाल कश्यप, गेंदपाल सिंह, योगेश सलूजा और पुरुषोत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।





Recent Comments