
खरसिया(पब्लिक फोरम)। परम पूज्य गुरुदेव श्री नारायण दत्त श्रीमाली जी, मां भगवती के कृपा से परम पूज्य गुरुदेव श्री अरविंद श्रीमाली जी के सानिध्य में चंद्रहासिनी दुर्गा युक्त दस महाविद्या साधना शिविर का भव्य शुभारंभ दि.2 मई को शोभा यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ, गायत्री मन्दिर से स्टेशन रोड से होते हुए टाउन हॉल मैदान तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें कलश, झंडो के साथ सैकड़ों गुरूभाई, बहन कर्मा, डीजे के साथ शामिल रहे। दुसरे दिवस 3 मई को सुबह सर्वप्रथम गणेश पूजन के पश्चात गुरु आवाहन, परम पूज्य गुरुदेव अरविंद श्रीमाली जी द्वारा दिव्य प्रवचन, गुरु दीक्षा, शक्तिपात दीक्षा, दस महाविद्या का साधना, भजन आरती के साथ शिविर संपन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों गुरु भाई, बहनों ने दीक्षा ग्रहण किया।
साधना शिविर आयोजन समिति खरसिया भोले शंकर जायसवाल बताया की परम पूज्य गुरुदेव श्री अरविंद श्रीमाली जी के सानिध्य में खरसिया क्षेत्र के गुरुभाईयो का वर्षों पुराना सपना देखा था वो आज साकार हुआ। शिविर में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से गुरु भाइयों का खरसिया आगमन हुआ।
शिविर को सफल बनाने में रायपुर,बिलासपुर,बलौदा बाजार,दीपका,धर्मजयगढ़, सक्ती,जैजैपुर,डभरा आदि के गुरु भाई, शिविर आयोजन समिति खरसिया के सदस्य भोले शंकर शरण जायसवाल, बबलू राठौर, त्रियोगी नारायण पटेल, दिलीप डनसेना, मनहरण चंद्रा, कन्हैया यादव, हेमंत पटेल, श्याम सुंदर चंद्रा, सुजीत चौहान, मनोज दुबे, हरि चौहान, अमित साहू, कामता प्रसाद रात्रे, रूपलाल डनसेना, ईश्वर साहू, अमित साहू आदि सभी गुरुभाईयो का भरपूर सहयोग रहा। विशेष रूप से नगर पालिका के अध्यक्ष कमल गर्ग, उपाध्यक्ष बंटी सोनी व उनके सभी पार्षद गण, सफ़ाई कर्मचारी व समस्त स्टाफगण, विभिन्न सामाजिक संगठनो, मारवाड़ी युवा मंच, रोटरी क्लब, बोल बम सेवा समिति, शासन प्रशासन, पुलिस टीम, प्रिंट & इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का विशेष योगदान रहा, सभी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।





Recent Comments