होमआसपास-प्रदेशपश्चिम बंगाल, असम, पांडुचेरी में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर खरसिया नगर...

पश्चिम बंगाल, असम, पांडुचेरी में भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर खरसिया नगर व महका मंडल में दिवाली का माहौल, जश्न के साथ निकाला गया जुलूस, बांटी गई मिठाइयां

खरसिया (पब्लिक फोरम) भाजपा के ऐतिहासिक जीत पर नगर मंडल के अध्यक्ष विजय शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष राधे राठौर, महका मंडल अध्यक्ष डॉ हितेश गवेल के नेतृत्व में जश्न और हर्ष का माहौल देखने को मिला और खरसिया नगर व महका मंडल द्वारा विजय जूलूस निकालकर, फटाखे फोड़कर, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई, श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, स्व लख्खी राम अग्रवाल जी के मूर्ति में माल्यार्पण कर नारे बाजी के साथ  हर्ष  व्यक्त किए, सभी को मिठाइयां बांटी गई।

इस अवसर पर न.पा. उपाध्यक्ष अवधनारायण सोनी, अशोक अग्रवाल मंडी, सतीश अग्रवाल, गिरधारी गवेल, गायत्री केशरवानी, पार्षद अरुण चौधरी, रेखा केथलीया, दीपक, अग्रवाल, चीनू शर्मा, पतालू चौहान, मुरली राठौर, मनीष रावलानी, आनंद अग्रवाल, संजय शर्मा,उमाशंकर शर्मा, सौरभ अग्रवाल, कमलेश नायडू, किशोर शर्मा, शिवचरण महिष, पंकज महिपाल, मनोज राठौर, हरभजन सिंह, सरिता सहिस, जय डनसेना,अमित साहू, रिंकू महंत सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खुशी के अवसर को जाहिर करते हुए वार्ड नंबर 11, खरसिया स्टेशन चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं संजय अग्रवाल(दीपक मेडिकल), रतन अग्रवाल, मनोज बाऊ व अन्य साथियों द्वारा स्वादिष्ट बड़ा, भजिया, झालमुड़ी व शरबत की व्यवस्था की गई थी, उक्त जानकारी जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ मीडिया प्रभारी अमित साहू ने दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments