खरसिया(पब्लिक फोरम)। आज दिनांक 26. 4.2026 दिन रविवार को सुबह 6:00 बजे से गुरु घासीदास नर्सरी में सतनामी समाज की बैठक की गई जिसमें ग्राम मौहपाली के प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के अध्यक्ष भारत जोल्हे के आव्हान पर ग्राम मौहापाली के सतनामी समाज बड़ी मे उपस्थित होकर एकता का परिचय दिए और बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।प्रत्येक रविवार को सुबह 6:00 से 7:00 बजे सामाजिक चर्चा और स्वच्छता अभियान मुख्य गेट का निर्माण एवं बगल में कांक्रीटीकरण के लिए प्रत्येक घर से ₹200 के सहयोग राशि एवं श्रमदान, सभी के सहयोग से परिसर में भवन निर्माण के लिए जनप्रतिनिधि से मांग किया जाएगा अगर मांग पूरी नहीं होती है तो आपसी सहयोग से भव्य सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा आप सभी के सहयोग ,श्रम, एकता और संघर्ष से निरंतर समाज उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।
अध्यक्ष भारत जोल्हे द्वारा सबको अपने कीमती समय निकालकर आने और सामाजिक एकता का परिचय देने के लिए धन्यवाद दिया और स्वल्पाहार कराया गया।
गुरु घासीदास नर्सरी में सतनामी समाज की बैठक
RELATED ARTICLES





Recent Comments