back to top
शनिवार, मार्च 22, 2025
होमकोरबाजिला स्तरीय अधिकारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का होगा आयोजन

जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का होगा आयोजन

पहला पुरस्कार के रूप में मिलेंगे 15 हजार रूपए
7 फरवरी तक होगा ऑनलाईन पंजीयन

कोरबा (पब्लिक फोरम)। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय अधिकारियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तर के अधिकारियों को निर्धारित विषय पर निबंध लेखन कर मूल प्रति 9 फरवरी 2022 तक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा मेें सील बंद लिफाफा में जमा करना होगा।

निबंएसध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारिया को 7 फरवरी तक गुगल फार्म लिंक https://forms.gle/KZEd7ADCztXuTP5t9 के माध्मय से पंजीयन कराना होगा।
जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नूतन कंवर ने बताया कि निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय ’’इंप्रूविंग लोकल गवर्नेस: आइडियाज फॉर ट्रांसफार्मिंग इंडिया’’ रखा गया है।

प्रतियोगिता में निबंध लेखन का कार्य हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में मान्य होगा। निबंध के लिए अधिकतम शब्द सीमा 250 होगी। निबंध प्रतियोगिता में विजेताओं की घोषणा निर्णायकांे द्वारा किया जाएगा। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 15 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 9 हजार रूपये एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 6000 हजार रूपय प्रदान किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments