होमआसपास-प्रदेशग्राम कलमीपाठ में छतदार चबूतरा का लोकार्पण

ग्राम कलमीपाठ में छतदार चबूतरा का लोकार्पण

- Advertisement -

खरसिया (पब्लिक फोरम)।जनपद पंचायत खरसिया अंतर्गत ग्राम पंचायत गांडा बोर्दी के आश्रित ग्राम कलमीपाठ में ग्रामीणों की मांग पर छतदार चबूतरा का निर्माण किया गया था।

दिनांक 21/09/2026 को क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती दीपा गबेल के मुख्य आतिथ्य में चबूतरा का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर गांव वालों द्वारा बाजा-गाजे के साथ अतिथि का भव्य स्वागत किया गया।

लोकार्पण के तुरंत पश्चात गांव के युवा साथियों द्वारा वहां कीर्तन-भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर ग्राम की सरपंच श्रीमती ललिता सिदार, सरपंच प्रतिनिधि महारथी सिदार, उपसरपंच तारालाल सिदार, समस्त पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments