होमआसपास-प्रदेशवर्चुअल डाक अदालत 19 जून कोडाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा...

वर्चुअल डाक अदालत 19 जून कोडाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा निराकरण


रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 18 जून 2026/ भारतीय डाक विभाग रायगढ़ संभाग द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 19 जून को प्रातः 11 बजे वर्चुअल डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अधीक्षक डाकघर कार्यालय, कोतरा रोड कॉमर्स कॉलेज के पास, रायगढ़ में होगा। डाक अदालत में स्पीड पोस्ट, बचत बैंक, मनी ऑर्डर, डाक जीवन बीमा एवं अन्य डाक सेवाओं से संबंधित शिकायतों और समस्याओं पर चर्चा कर उनका निराकरण किया जाएगा। विभाग ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments