सक्ती(पब्लिक फोरम) । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए धीरज गोस्वामी को जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह में लगातार दूसरी बार सम्मानित किया गया है। उनके इस गौरवपूर्ण सम्मान पर शिक्षा जगत और विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
यह सम्मान उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट शिक्षण कार्य और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। गोस्वामी ने अपने नवाचारी शिक्षण तरीकों और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से एक मिसाल कायम की है।
उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि समस्त शिक्षक समाज और पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। शिक्षकों और अभिभावकों ने कहा कि गोस्वामी का यह सम्मान अन्य शिक्षकों को भी प्रेरणा देगा।
सभी ने कामना की है कि वे यूँ ही शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें। ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की मंगलकामना की गई।






Recent Comments