रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। अनुविभाग रायगढ़ अंतर्गत दो लोगों की प्राकृतिक आपदा सर्पदंश से असामयिक मृत्यु होने पर कलेक्टर के अनुमोदन एवं एसडीएम रायगढ़ के प्रकरण के परीक्षण पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान के तहत नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इनमें तहसील रायगढ़ के ग्राम-साल्हेपाली निवासी नेतराम यादव की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता यादव एवं ग्राम-जुनवानी के जयराम यादव की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती शिक्षामती यादव को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
RELATED ARTICLES







Recent Comments