होमआसपास-प्रदेशसमाज-सेविका और पूर्व वार्ड पंच श्रीमती श्याम बाई कुंवर का निधन, नकटीखार...

समाज-सेविका और पूर्व वार्ड पंच श्रीमती श्याम बाई कुंवर का निधन, नकटीखार में शोक की लहर

कोरबा/नकटीखार (पब्लिक फोरम)। ग्राम नकटीखार की एक जानी-मानी, सक्रिय और सम्मानित महिला श्रीमती श्याम बाई कुंवर (उम्र करीब 61 वर्ष) का 23 अप्रैल 2026 को असामयिक निधन हो गया। वे बलमत सिंह मरकाम की धर्मपत्नी थीं।

श्याम बाई कुंवर न केवल एक ममतामयी मां और स्नेहिल गृहिणी थीं, बल्कि सामाजिक जीवन में भी उन्होंने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई थी। वे ग्राम की वार्ड पंच के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी थीं और महिलाओं के बीच एक प्रेरक व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती थीं।

उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे ग्राम नकटीखार में शोक की गहरी लहर है। वे अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं – जिसमें उनके पुत्र नियम सिंह व बहू रेखा, पुत्र प्रेम सिंह व बहू द्रौपती, तथा नाती-पोते शामिल हैं।

स्वर्गीय श्याम बाई कुंवर का दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम “1 मई 2026” को उनके गृह ग्राम नकटीखार में आयोजित होगा।
“पब्लिक फोरम” शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करता है और प्राकृतिक शक्ति से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले तथा परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments