छत्तीसगढ़ के टॉप लिस्ट में खरसिया की दो बेटियों का नाम अंकित
खरसिया(पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की परिणाम जारी होते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई अपने साल भर की मेहनत का इंतजार था वह घड़ी खत्म हुई 29 अप्रैल को छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा ने कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी किया है वही खरसिया की दो बेटियों ने छत्तीसगढ़ के टॉप लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया खरसिया में खुशी का लहर दौड़ गया है और परिवारों में जश्न का माहौल है छत्तीसगढ़ के टॉप लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा नाम अंजली झा पिता विमल झा प्रज्ञा हायर सेकेंडरी स्कूल सोणड़का तहसील खरसिया की छात्रा अंजलि झा ने टोटल अंक 500 में 482 अंक प्राप्त कर 96.40% छत्तीसगढ़ के टॉप लिस्ट में दसवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया अंजलि झा ने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल की शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्कूल के प्रबंधक एवं माता-पिता के कुशल मार्गदर्शन से यहां सफलता प्राप्त की आगे और खूब पढ़ाई कर क्षेत्र का नाम रोशन करूंगी
वही कक्षा 12वीं में पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मध्यम स्कूल खरसिया छात्र ने छत्तीसगढ़ के टॉप लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा कर स्कूल की शिक्षा व्यवस्था का नाम रोशन किया आज बेटियां खूब नाम रोशन कर रही है आने वाले भविष्य बेटियों के कंधे पर होगी देश का नेतृत्व अब बेटियां संभालने के लिए तैयार हो रही है बेटियों की परिश्रम और मेहनत और बुद्धिमत्ता यह दर्शा रही है बिटिया किसी से काम नहीं है पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल खरसिया के कक्षा 12वीं की छात्र लिशिका वर्मा पिता सुरेंद्र कुमार वर्मा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में टोटल अंक 500 मैं 483 नंबर अंक प्राप्त कर 96.6 परसेंट छत्तीसगढ़ के टॉप लिस्ट में नौवा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है लिशिका वर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं प्राचार्य एवं माता-पिता की कुशल मार्गदर्शन से यहां सफलता प्राप्त की इन दोनों बेटियों की उपलब्धियां से माता-पिता मित्र शिक्षक शिक्षिकाएं बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं। और उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य रामनिवास नागवंशी ने कहा कि लिशिका वर्मा ने कक्षा 12वीं में 96.6 परसेंट प्राप्त कर छत्तीसगढ़ के टॉप लिस्ट में स्थान प्राप्त किया कुमारी वर्मा शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में अव्वल आती रही है उसका मार्गदर्शन समय-समय पर हम लोग करते रहते हैं एक आज्ञाकारी विद्यार्थी ऐसे ही नाम रोशन करते हैं मैं कुमारी वर्मा को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं भविष्य में दिन-रात उन्नति करें और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।





Recent Comments