खरसिया(पब्लिक फोरम) । स्वर्गीय श्रीराम मुर्थलिया के भांजे श्याम सिंघल मुर्थलिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खरसिया का नाम रोशन किया है। श्याम का चयन द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा 40वीं इंटरनेशनल सीए स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस 2026 के लिए किया गया, जहां उन्होंने कोलंबो, श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
आईसीएआई सीए इंस्टिट्यूट से जुड़े करीब 12 लाख भारतीय सीए विद्यार्थियों में से इस अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व के लिए केवल 6 विद्यार्थियों का चयन किया गया था, जिसमें श्याम सिंघल भी शामिल रहे। 31 अगस्त से 5 सितंबर तक चले कार्यक्रम में विभिन्न देशों के सीए के विद्यार्थियों के साथ नेटवर्किंग, टीम-बॉन्डिंग, इंडस्ट्री विजिट एवं प्रोफेशनल इंटरैक्शन जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान श्याम को श्रीलंका की संसद भवन का भ्रमण करने और वहां के डिप्टी स्पीकर से मुलाकात करने का अवसर मिला। साथ ही, सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं
सिक्योरिटीज एन्ड एक्सचेंज कमीशन कमीशन ऑफ श्रीलंका (एसईसी) के चेयरमैन सीनियर प्रोफेसर डीबीपीएच दिसाबंदरा से भी मुलाकात एवं संवाद हुआ।
श्याम सिंघल की इस उपलब्धि से खरसिया वासियों में हर्ष और गौरव का माहौल है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना इनके सीए सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
40वीं इंटरनेशनल सीए स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस में श्याम ने श्रीलंका में भारत का किया प्रतिनिधित्व
- Advertisement -
RELATED ARTICLES






Recent Comments