खरसिया(पब्लिक फोरम) । । सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम पंचायत बरगढ़ के वार्ड क्रमांक 1, भाठागांव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती गुड्डी बाई राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों, माताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद किया गया। इस अवसर पर पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक जनकल्याण एवं सेवा की भावना पहुंचाना है ।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी बरगढ़ सेक्टर की सुपरवाइजर सरस्वती टंडन, कार्यकर्ता कमला बाई डनसेना, सहायिका राजकुमारी राठिया, महेत्तरीन बाई डनसेना, रथबाई, शरणबाई एवं दुर्गा मांझी सहित अन्य गणमान्यजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
- Advertisement -
RELATED ARTICLES






Recent Comments