होमआसपास-प्रदेशसीड बाल बढ़ती हुई गर्मी और जल- संकट से बचने का एक...

सीड बाल बढ़ती हुई गर्मी और जल- संकट से बचने का एक सुगम और सरल तरीका

खरसिया(पब्लिक फोरम) । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरिहर धरती संस्था द्वारा “सीड बाल की कार्यशाला” का आयोजन सरस्वती शिशु मंदीर मे आज 13 जुलाई को किया गया जिसमे स्कूल के बच्चों ने उत्साह के साथ सीड बाल का निर्माण किया ।
आयोजन का मुख्य उदेश्य आस-पास के छेत्रो में हरियाली को बढ़ावा देना और आज की युवा पीढ़ी को स्कूल के माध्यम से अधिक से अधिक जागरूक करना है।
आपको बता दे सीड बाल मिट्टी, रेत और खाद का एक मिश्रण है जिसमे बीज डालकर बाल का आकर दिया जाता है। इस आयोजन को सफल बनाने में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रिंसिपल श्री एम डी. मैत्री, हरिहर धरती के सदस्य (लोको-पायलट और ट्रेन- मैनेजर) पत्रकार जगदीश मित्तल, प्रहलाद बंसल, कमल मित्तल और स्कूल के सभी शिक्षक, विधार्थीयों को जाता है। इस वर्कशॉप के माध्यम से हरि- धरती सभी को ये संदेश देना चाहता है कि यदि वर्तमान समय के जल संकट और बढ़ती हुई गर्मी से अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो अपने आस पास हरियाली को बढ़ावा देते हुए वृक्षारोपण के इन सभी विकल्पों को अपनाना होगा । अंत मे प्राचार्य एमडी मैत्री ने कहां, सूनी धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार, एक वृक्ष 10 पुत्र समान ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments