होमआसपास-प्रदेशअवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय

अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय


रायगढ़(पब्लिक फोरम) । शासन के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 के मार्च माह के अंतिम सप्ताह में आने वाले शासकीय अवकाशों के दौरान भी उप-पंजीयक कार्यालय खुले रहेंगे। 22 मार्च (चतुर्थ रविवार), 28 मार्च (अंतिम शनिवार), 29 मार्च (अंतिम रविवार) एवं 31 मार्च (महावीर जयंती) के दिन भी भूमि एवं संपत्ति से संबंधित पंजीयन कार्य नियमित रूप से किया जाएगा। इसके साथ ही जिला कोषालय एवं उप-कोषालय भी खुले रहेंगे, जिससे पंजीयन से प्राप्त शुल्क का तत्काल जमा सुनिश्चित किया जा सके।
             कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्य जारी रखा जाएगा, ताकि आम नागरिकों को सुविधा मिल सके और शासन को अधिकतम राजस्व प्राप्त हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही भारतीय स्टेट बैंक को भी निर्देशित किया गया है कि वे इन अवकाश दिनों सहित 31 मार्च, जो कि वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है, को शासकीय राशि जमा करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments