होमआसपास-प्रदेशशासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश का अवसर16...

शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायगढ़ में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश का अवसर16 से 18 अगस्त तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन


रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 14 अगस्त 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में सत्र 2026 के लिए विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर औद्योगिक प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगारपरक कौशल हासिल करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। संस्था में विद्युतकार, फिटर, टर्नर, मोटर मैकेनिक, मशीनिष्ट, वायरमेन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वेल्डर, फाउण्ड्रीमेन, वुड वर्क टेक्निशियन, सेक्रेटियल प्रेक्टिस (अंग्रेजी), फिजियोथेरेपी टेक्निशियन, आरएसी, ड्राइवर कम मैकेनिक, कोपा तथा असिस्टेंट टेक्निशियन ड्राई वॉल एंड फॉल सीलिंग सहित विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश दिया जाएगा।
प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 16 से 18 अगस्त तक संचालनालय के वेब पोर्टल  cgiti-admissions.nic.in    पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय पोर्टल पर उपलब्ध आवश्यक दिशा-निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करने की सलाह दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, व्यवसायवार जानकारी एवं अन्य आवश्यक विवरण संचालनालय के उक्त वेब पोर्टल पर उपलब्ध “एडमिशन गाइडलाइन्स 2026” में देखे जा सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर लें। प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ के कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संस्था प्रबंधन ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments