खरसिया(पब्लिक फोरम) । नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत अटल परिसर चंदन तालाब खरसिया में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमति नीतू अग्रवाल एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष अवधनारायण (बंटी)सोनी के मुख्य आतिथ्य में एक पेड़ मां के नाम वृहद वृक्षारोपण कार्य किया इस कार्यक्रम का आयोजन MR परिवार द्वारा किया गया था जिसमें उनके सहयोगी लायंस क्लब खरसिया सिटी एवं भारत विकास परिषद शिवाजी शाखा खरसिया भी शामिल रहे इस मुख्य अतिथि श्रीमती नीतू अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित रखने के सभी को वृक्षारोपण कार्य करना चाहिए साथ ही उसकी रक्षा का भी संकल्प लें तभी पर्यावरण बचेगा इसी कड़ी में नगर पालिका उपाध्यक्ष अवधनारायण सोनी ने कहा कि वृक्षारोपण बहुत ही पूण्य का कार्य है पर्यावरण को बचाने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए इस मौके पर MR परिवार के प्रमुख ऋषि अग्रवाल, लायंस क्लब के अध्यक्ष संजय अग्रवाल (दीपक मेडिकल) भारत विकास परिषद के सचिव राकेश अग्रवाल गायत्री,लायंस रामनारायण संटी सोनी, लायंस दुर्गेश ठक्कर,लायंस विनय कबुलपुरिया, लायंस मनोज कबुलपुरिया, संजय गुप्ता पूर्व एल्डरमैन दीनदयाल अग्रवाल आदि साथ ही नगर पालिका खरसिया के समस्त कर्मचारीगण भी मौजूद थे।
RELATED ARTICLES





Recent Comments