रायगढ़(पब्लिक फोरम) । 29 मई 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने नगर पंचायत किरोड़ीमलनगर के विजयनगर पूर्व वार्ड क्रमांक 06 में होने वाले मतदान एवं मतगणना को देखते हुए संबंधित क्षेत्र में शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार वार्ड क्रमांक 06 में 1 जून 2026, सोमवार को मतदान तथा 4 जून 2026, गुरुवार को मतगणना संपन्न होगी। इसके मद्देनजर क्षेत्र स्थित देशी मदिरा दुकान कोकड़ीतराई एवं विदेशी मदिरा दुकान कोकड़ीतराई को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के तहत 30 मई 2026 की शाम 5 बजे से 1 जून 2026 को मतदान समाप्ति तक संबंधित मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। वहीं मतगणना दिवस 4 जून 2026 को भी दोनों दुकानों को बंद रखा जाएगा। यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) के अंतर्गत जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
किरोड़ीमलनगर में मतदान और मतगणना के दौरान शराब दुकानें रहेंगी बंद
RELATED ARTICLES





Recent Comments