खरसिया (पब्लिक फोरम)। ग्राम रक्सापाली के पत्रकार गोपाल कृष्ण नायक का बीती रात निधन हो गया । इनके निधन के समाचार से पत्रकार जगत सहित क्षेत्र में शोक व्याप्त है। इनकी पार्थिव देह की अंतिम यात्रा में खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल एवं साहू समाज के जिला अध्यक्ष व छाया विधायक महेश साहू समेत दर्जनों पत्रकार साथी, शुभ चिंतक रिश्तेदार एवं सैकड़ो की तादाद में गाँव वाले शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गोपाल नायक मिलनसार और धार्मिक प्रवृत्ति के इंसान थे राजनीति हो या पत्रकारिता हर क्षेत्र के लोग इनको पसंद किया करते थे।
इनके निधन के समाचार से इनके ग्रह ग्राम सहित क्षेत्र में शोक व्याप्त है। नगर के पत्रकारों ने अपने पत्रकार साथी के दुःखद निधन पर गहन दुःख जताते हुए कहा गोपाल नायक के निधन से हमे गहरा आघात लगा है इनके निधन की भरपाई नही की जा सकती ईश्वर से कामना है इनके परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी में सहन शक्ति प्रदान करे।
विधायक उमेश पटेल ने गोपाल नायक के निधन पर गहन दुःख जताते हुए कहा राजनीति के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में इनका उल्लेखनीय योगदान रहा इनके निधन पर गहन दुख हुआ और परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं है।






Recent Comments