होमआसपास-प्रदेशजांजगीर-चांपा में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: बाइक रैली और भव्य शोभायात्रा...

जांजगीर-चांपा में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव: बाइक रैली और भव्य शोभायात्रा का होगा आयोजन

जांजगीर-चांपा (पब्लिक फोरम)। यादव समाज जिला जांजगीर-चांपा द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जांजगीर में 03 एवं 04 सितंबर तथा बलौदा में 04 एवं 05 सितंबर 2026 को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
महोत्सव की शुरुआत 03 सितंबर को सुबह 9 बजे बाइक रैली से होगी। रैली गांधी भवन, चांपा से प्रारंभ होकर चांपा एवं जांजगीर नगर का भ्रमण करते हुए कचहरी चौक, जांजगीर में समाप्त होगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री देवेंद्र यादव जी, विधायक भिलाई (छ.ग.) रहेंगे।
इसी दिन शाम 5 बजे गांधी भवन, चांपा में राधाकृष्ण रूप सज्जा, झूला एवं मटका साज-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
04 सितंबर को जांजगीर में श्री राधाकृष्ण मंदिर एवं भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। दोपहर 3 बजे से शोभायात्रा नैला रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर कचहरी चौक मैदान, जांजगीर तक निकाली जाएगी। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि माननीय श्री पी.एल. यादव जी, उपायुक्त, दुर्ग संभाग छत्तीसगढ़ तथा अध्यक्षता माननीय सुश्री प्रज्ञा यादव जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ज.पं. बम्हनीडीह करेंगी।
रात्रि 12 बजे कचहरी चौक मैदान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं झूला महोत्सव आयोजित होगा। इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। रात्रि 8 बजे से श्रीकृष्ण भजन संध्या तथा रात 10 बजे से सामाजिक भोज का आयोजन भी किया जाएगा।
वहीं 05 सितंबर को बलौदा नगर में बाइक रैली, शोभायात्रा एवं सम्मान-पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजन समिति ने यादव समाज सहित सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने की अपील की है। (अमित अम्बस्ट की रिपोर्ट)

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments