होमआसपास-प्रदेशउत्पादों की गुणवत्ता और नियमों के पालन की जांच के लिए कॉस्मेटिक्स...

उत्पादों की गुणवत्ता और नियमों के पालन की जांच के लिए कॉस्मेटिक्स प्रतिष्ठानों व मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण


रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 9 अक्टूबर 2026/ शासन के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा जिले में कॉस्मेटिक्स एवं औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर निर्धारित नियमों के पालन और उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न कॉस्मेटिक्स प्रतिष्ठानों और मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान औषधियों के तीन नमूने भी लिए गए। कॉस्मेटिक्स प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान लक्ष्मीनारायण वासुदेव, नीतू बैंगल्स और सरदार बैंगल्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठानों में उपलब्ध कॉस्मेटिक्स उत्पादों तथा उनकी बिक्री से संबंधित जानकारी और अभिलेखों की जांच की गई।
वहीं, औषधि प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान रजत एजेंसी, शाखा पतरापाली से एक तथा मां सतचंडी फार्मास्यूटिकल्स, गांधीगंज से दो औषधि नमूने लिए गए। इन तीनों नमूनों को नियमानुसार गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा धरमजयगढ़ स्थित नरेश मेडिकल, दुलेश मेडिकल और कैलाश मेडिकल का भी निरीक्षण किया गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा शासन के निर्देशानुसार जिले में कॉस्मेटिक्स एवं औषधि प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान निर्धारित मानकों के पालन, बिक्री संबंधी अभिलेखों तथा उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध हो सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments