होमआसपास-प्रदेशरोजगार का सुनहरा अवसर, 08 जून को लगेगा रोजगार मेला आईटीआई एवं...

रोजगार का सुनहरा अवसर, 08 जून को लगेगा रोजगार मेला आईटीआई एवं 10वीं पास अभ्यर्थी होंगे पात्र चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 12,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन


रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 5 जून 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 8 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से शासकीय आईटीआई, बोईरदादर, रायगढ़ में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में नालवा स्पेशल स्टील लिमिटेड द्वारा ईओटी ऑपरेटर, गैस कटर, ग्राइंडरमैन, फिटर एवं वेल्डर पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। प्रत्येक पद के लिए 4-4 रिक्तियां उपलब्ध हैं तथा चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा।
     इसी प्रकार श्री बजरंग मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, रायगढ़ द्वारा मैकेनिक हेल्पर, डेंटर हेल्पर एवं हाउसकीपिंग पदों के लिए भर्ती की जाएगी। मैकेनिक हेल्पर पद हेतु डीजल मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई, डेंटर हेल्पर पद हेतु फिटर ट्रेड में आईटीआई तथा हाउसकीपिंग पद हेतु 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। इन पदों के लिए क्रमशः 5, 2 एवं 1 रिक्तियां उपलब्ध हैं। हाउसकीपिंग पद के लिए 10,000 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित है, जबकि मैकेनिक हेल्पर एवं डेंटर हेल्पर पदों पर प्रशिक्षुता अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार मानदेय प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो तथा बायोडाटा की प्रतियां साथ लानी होंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments