रायगढ़(पब्लिक फोरम)। 5 जून 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र हनुमाननगर, वार्ड क्रमांक-28 में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद की भर्ती प्रक्रिया के तहत प्राविधिक (अनंतिम) मूल्यांकन पत्रक जारी कर दिया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी विभाग के ऑनलाइन पोर्टल aww.e-bharti.in के माध्यम से अपने मूल्यांकन संबंधी दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 6 से 15 जून 2026 तक ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त दावा-आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा।
आंगनबाड़ी सहायिका भर्तीः प्राविधिक मूल्यांकन पत्रक जारी, 15 जून तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
RELATED ARTICLES





Recent Comments