खरसिया(पब्लिक फोरम)। मौहापाली स्थित शर्मा कॉलोनी की बेटी डॉ. आरती शर्मा ने सिम्स बिलासपुर से मेडिकल शिक्षा पूर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. आरती शर्मा ने वर्ष 2021 बैच में चिकित्सा महाविद्यालय सिम्स बिलासपुर में प्रवेश लिया था। इससे पूर्व उन्होंने राजस्थान के सीकर स्थित गुरुकृपा करियर इंस्टीट्यूट से नीट परीक्षा की तैयारी की थी। कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण के बल पर उन्होंने मेडिकल शिक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
डॉ. आरती शर्मा, सुरेश शर्मा एवं मुन्नी देवी शर्मा की सुपुत्री हैं। उनकी सफलता पर परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। शर्मा परिवार के बाबूलाल शर्मा, विनोद शर्मा, सुशील शर्मा, संत शर्मा, संदीप शर्मा, रजत शर्मा, मुकेश शर्मा एवं राजेश कुमार सहित सभी परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
वहीं उर्मिला देवी शर्मा, प्रेमलता शर्मा, सरिता शर्मा, टीना शर्मा एवं आशा शर्मा सहित परिवार की महिलाओं ने भी डॉ. आरती शर्मा की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटियों का शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ना पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। डॉ. आरती शर्मा की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देगी।
डॉ. आरती शर्मा ने सिम्स में मेडिकल शिक्षा की पूर्ण, घर पहुंच छाया विधायक ने दी बधाई
RELATED ARTICLES





Recent Comments