जांजगीर-चांपा(पब्लिक फोरम)। छत्तीसगढ़ लोक कलाकार संघ की जिला स्तरीय बैठक जिला जांजगीर-चांपा में आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में लोक कलाकार एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
बैठक प्रदेश अध्यक्ष नवल दास मानिकपुरी के निर्देशन में आयोजित हुई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों में लखन पंडरिया, उपाध्यक्ष; जीवनलाल कुम्भकार, महासचिव; धनबाई धीवर, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
बैठक के दौरान जिला जांजगीर-चांपा की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया गया। श्री संतोष जरवइहा को जिला अध्यक्ष, गौरी शंकर कश्यप को उपाध्यक्ष,
घनश्याम गंधर्व को कार्याध्यक्ष, जगदीश कश्यप को कोषाध्यक्ष, राजेश बावरा को सचिव तथा विष्णु पटेल को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में जांजगीर-चांपा, बलौदा, पामगढ़, अकलतरा, बम्हनीडीह सहित जिले के विभिन्न ब्लॉकों के कलाकार एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। संघ द्वारा आगामी दिनों में ब्लॉक स्तर पर कलाकारों को संगठित करने तथा उनकी सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया।
इसी क्रम में बलौदा ब्लॉक के कलाकारों की एवं संगठनात्मक कार्य के लिए पप्पू देवांगन, ममता महंत, शियासन दास एवं विष्णु पटेल को जिम्मेदारी दी गई। बम्हनीडीह ब्लॉक के लिए तथा पामगढ़ के लिए गौरी शंकर कश्यप और अकलतरा ब्लॉक के लिए घनश्याम गंधर्व को प्रभारी बनाया गया है। सभी प्रभारी अपने-अपने ब्लॉक में शीघ्र बैठक आयोजित कर कलाकारों की सूची जिला संगठन को सौंपेंगे।
बैठक में लोक कलाकारों की एकजुटता, संगठन के विस्तार तथा कलाकारों के हित में कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित कलाकारों ने संघ को मजबूत बनाने और लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
मीडिया प्रभारी –
अमित अम्बस्ट की रिपोर्ट।





Recent Comments