बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। बालकोनगर निवासी, भारतीय जनता पार्टी के आई.टी. विभाग के जिला सह संयोजक दीपक चावड़ा के पिता “श्री मोहन लाल चावड़ा” का बीती रात दुखद निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। एक लंबा, अनुभव-समृद्ध जीवन जीने के बाद उन्होंने इस संसार से विदा ली।
उनका अंतिम संस्कार सेक्टर-5 मुक्तिधाम, बालकोनगर में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिजन, स्वजन और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
श्री मोहन लाल चावड़ा के निधन से परिवार के साथ-साथ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों में भी शोक की गहरी लहर है। “पब्लिक फोरम” उनकी दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करता है और शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ व्यक्त करता है।






Recent Comments