रायगढ़ (पब्लिक फोरम)। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा जिला-रायगढ़ में बैडमिंटन खेल के खेलो इण्डिया लघु केन्द्र प्रारंभ करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें बैडमिंटन खेल हेतु बालक एवं बालिका खिलाडिय़ों का चयन कर नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसके लिए 12 दिसम्बर को अपरान्ह 3 से शाम 5.30 बजे तक चयन ट्रायल रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर के बैडमिंटन हॉल में आयोजित किया जाएगा। उक्त चयन ट्रायल में 10 से 17 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकते है। इच्छुक खिलाड़ी स्वयं की बैडमिंटन किट सहित नियत तिथि एवं समय पर चयन ट्रायल में भाग ले सकते है। इस संबंध में किसी प्रकार की अन्य जानकारी हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण जिला-रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।
बैडमिंटन खेल हेतु बालक एवं बालिका खिलाडिय़ों का चयन कर दिया जाएगा प्रशिक्षण,
12 दिसम्बर को होगा रायगढ़ स्टेडियम में चयन ट्रायल
RELATED ARTICLES







Recent Comments