होमआसपास-प्रदेशबालको कर्मचारी मनीष नामदेव का 47 वर्ष की उम्र में निधन, नगर...

बालको कर्मचारी मनीष नामदेव का 47 वर्ष की उम्र में निधन, नगर में शोक

बालकोनगर (पब्लिक फोरम)। बालको संयंत्र के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में कार्यरत एवं श्रमिक संगठन NAMS यूनियन के पदाधिकारी मनीष नामदेव का 47 वर्ष की उम्र में रायपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बालकोनगर में शोक का माहौल है। सेक्टर-5 स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें परिजनों, सहकर्मियों श्रमिक संगठन और बड़ी संख्या में बालको कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। वे पूर्व बालको कर्मचारी बसंत नामदेव के पुत्र थे।

- Advertisement -

मनीष नामदेव का अंतिम संस्कार बालकोनगर के सेक्टर-5 स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम संस्कार में उनके परिजन, बालको कर्मचारी, श्रमिक संगठन और परिचित बड़ी संख्या में शामिल हुए।
परिजनों के अनुसार, मनीष नामदेव अपने पीछे दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

मनीष नामदेव का निधन उनके परिवार के साथ-साथ बालको के सहकर्मियों और परिचितों के लिए भी अपूरणीय क्षति है। पीछे रह गए परिवार के लिए यह कठिन समय है। शोक की इस घड़ी में परिजनों को मिली सामूहिक संवेदना ही उनके दुख को सहने की शक्ति दे सकती है। श्रमिक संगठन अल्युमिनियम कामगार संघ (ऐक्टू) एवं पब्लिक फोरम मीडिया ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments