होमआसपास-प्रदेशआंगनबाड़ी केंद्र बड़गांव में 'आंगन मिलन सेवा संकल्प' कार्यक्रम संपन्न: गोद भराई,...

आंगनबाड़ी केंद्र बड़गांव में ‘आंगन मिलन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम संपन्न: गोद भराई, अन्नप्राशन और न्योता भोज का हुआ आयोजन

कोरबा (पब्लिक फोरम) | महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सेक्टर लेमरू के ग्राम पंचायत बड़गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में ‘आंगन मिलन सेवा संकल्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बड़गांव के सरपंच भूखेश्वर सिंह एवं वार्ड पंच (बड़गांव 2) निर्मल सिंह कंवर की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।

- Advertisement -

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पहुंचे हितग्राहियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, परिसर की साफ-सफाई, बच्चों एवं महिलाओं में कुपोषण दूर करने के उपाय तथा स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक करते हुए विस्तार से चर्चा की गई।

विभिन्न गतिविधियों का आयोजन व सम्मान समारोह

आयोजन के तहत विभागीय रीति-नीति के अनुसार:

​गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई की रस्म पूरी की गई।

​बच्चों के लिए अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया।

​सभी उपस्थित हितग्राहियों व बच्चों के लिए स्नेहपूर्वक न्योता भोज का आयोजन हुआ।

इसके साथ ही मैदानी स्तर पर उत्कृष्ट स्वास्थ्य व पोषण सेवाएं प्रदान करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिन को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर 3 से 6 वर्ष के बच्चे, गर्भवती माताएं, शिशुवती महिलाएं, सेक्टर पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उर्मिला पैकरा, श्रीमती कुंवारों पैकरा तथा सहायिका मानमोती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments